google.com, pub-7859222831411323, DIRECT, f08c47fec0942fa0 सेब का जैम - Chatkara | चटकारा | Vegetarian food tips | cooking guide | Indian Recipes

सेब का जैम

Apple Jam (Pic: Better Homes and Gardens)

सेव खाने से बहुत सी बीमारियाँ दूर हो जाती है| सेव खाने से कैंसर, डायबटीज, दिल के रोग, दिमाग के रोग सब दूर हो जाते है| सेब रेशे वाला फल है इसीलिए इसमें में फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। सेब को खाने से पाचन तंत्र भी सही रहता है। यह एक अच्छा एंटी ओक्सिडेंट भी है जो मधुमेह, कैंसर, और दिमाग से सम्बंधित बीमारियों को दूर करने में भी मदद करता है। सेब शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को सामान्य करता है। जिससे मधुमेह के रोगियों को लाभ होता है।इसे खाने के अनगिनत फायदे है इसे ऐसें ही जादुई फल नहीं कहते है| सेव शरीर की अंदरूनी खूबसूरती और बाहरी खूबसूरती दोनों में मददगार है|सेब में मौजूद क्वरसिटिन व्यक्ति की कोशिकओं को नुकसान पहुचने से बचाता है। इससे कैंसर का खतरा कम हो जाता है। सेब के गुण  तो आप जान गए अब हम बनाएंगे सेब से जैम जो बच्चो के साथ बड़ो को भी खूब भाता है,

आवश्यक सामग्री
 सेब- 1 किलो 
नींबू का रस- 4 छोटा चम्मच
 नमक- 1/2 छोटा चम्मच
सोंठ पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 /2 छोटा चम्मच, 
शक्कर- 250 ग्रा. 
गरम मसाला- 1/2  छोटा चम्मच,
 कश्मीरी लाल मिर्च- 1/2 छोटा चम्मच - 

बनाने की विधि -
 सेब को छोटे टुकड़ों में काटकर दो  कप पानी डालकर प्रेशर कुकर में अच्छे से उबाल  लें। ठंडा होने पर एक मोटी छलनी या सूती कपडे में अच्छे  से छानकर गूदा निकाल लें। अब एक कड़ाही में इस गूदे को डालकर सभी मसाले, शक्कर और नमक डालकर मिश्रण के गाढ़ा होने तक पकाएं।जब पक जाये तो निम्बू का रस मिलाएं ,अब एक प्लेट में थोड़ी सी सामग्री निकल कर देखें की कहीं पानी तो नहीं निकल रहा ,अगर पानी हो तो थोड़ी देर और पकाएं जब तक की सारा पानी सुख न जाये ,अब फिर से चेक करें अगर मिश्रण के किनारे से पानी नही निकल रहा है तो आपका जैम बन के तैयार है,आप इसे 2  हफ्ते तक फ्रीज़ में रख के आराम से खा सकती हैं|

सावधानी -अगर आपको तीखा पसंद नहीं या फिर बच्चो के लिए बना रही हैं तो ,आप चाहे तो मिर्ची ना डालें 

Keywords: स्वाद और सेहत से भरपूर  सेब का जैम -How To Make Apple Jam,apple,seb,apple jam ,jam,murabba, 

1 comment:

  1. Daftar Situs Judi Slot Online Terpercaya No 1 di
    Daftar Situs Judi Slot Online rb88 Terpercaya カジノ シークレット No 1 다파벳 di Indonesia. Baca penjelasan game slot online mudah menang pragmatic play, pragmatic play,

    ReplyDelete

|| Your Ads Here ||

Adbox

@ChatkaraInsta

Code of Insta here... !!