google.com, pub-7859222831411323, DIRECT, f08c47fec0942fa0 दही की पुडिंग - Chatkara | चटकारा | Vegetarian food tips | cooking guide | Indian Recipes

दही की पुडिंग


विधि :
दही, दूध व कन्डेंस्ड मिल्क को मिक्स होने तक फेंटिए। फिर बादाम और किशमिश मिलाइए। इस मिश्रण को एक लीटर के सांचे में डालिए, सांचे को बटर पेपर से कस कर बंद कीजिए। कुकर में पानी डालकर ग्रिड रखिए और ग्रिड पर सांचा रखिए। कुकर बंद कीजिए और तेज आंच पर पकने दें।
धीमी आंच पर 20 मिनट तक पकाएं। कुकर को आंच से उतारने के बाद उसे अपने आप ठंडा होने दें। जब वह ठंडा हो जाए तब कुकर खोलिए, सांचा बाहर निकालिए और बटर पेपर उतारकर पुडिंग को ठंडा होने दें। यदि पुडिंग में ऊपर थोड़ा पानी हो तो उसे निकाल लीजिए। परोसने तक ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखिए। एक सपाट तश्तरी सांचे के ऊपर रखकर उल्टा कीजिए। धीरे से हिलाकर सांचा उठा लीजिए। तैयार है भाप्पा दोही यानी दही की पुडिंग। इसे ठंडा-ठंडा परोसिए।
सामग्री :
1 कप दही (फेंटा हुआ), 1 कप दूध, 400 ग्राम कन्डेंस्ड मिल्क, 5 बादाम (छीले व बारीक कटे हुए), 4 या 5 किशमिश, 2 कप पानी।
कितने लोगों के लिए : 2

No comments:

Post a Comment

|| Your Ads Here ||

Adbox

@ChatkaraInsta

Code of Insta here... !!